You are here
Home > स्वास्थ्य टिप्स > कैसे करें हॉर्मोन असन्तुलन को दूर 

कैसे करें हॉर्मोन असन्तुलन को दूर 

कैसे करें हॉर्मोन असन्तुलन को दूर  | How to face hormone imbalance | kaise karen hormone asantulan ko door

हॉर्मोन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। इनके असन्तुलित होने पर, हमारे शरीर तथा मस्तिष्क पर अत्यधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। यह हॉर्मोन्स हमारी गलत जीवनशैली, बढ़ती उम्र, तनाव तथा असन्तुलित भोजन (पोषण) से प्रभावित होते हैं। जिससे महिलाओं और पुरुषों में प्रायः प्रजनन अंगों से सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं। संतान प्राप्ति में बाधा आती है। इसके अलावा नींद, भूख, स्वभाव, वज़न आदि भी प्रभावित होने लगते हैं। लेकिन आप अपनी दिनचर्या तथा आहार में कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को शामिल कर, इस हॉर्मोन असन्तुलन को संतुलित कर, पूर्णतः स्वस्थ बने रह सकते हैं।

कुछ निम्नलिखित खाद्य पदार्थ इस प्रकार हैं:

  • सूखे मेवे (काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता) रातभर पानी में भिगोकर रखे तथा सुबह के नाश्ते के साथ, इनका सेवन करें।
  • चाय, कॉफ़ी के स्थान पर, ग्रीन टी का सेवन करने की आदत डालें।
  • वेजिटेबल, मूंगफली तथा सोयाबीन ऑयल के स्थान पर, नारियल के तेल का सेवन करें। अतः नारियल तेल में बना भोजन ही खाएं।
  • ओमेगा 3 फैटी एसिड यक्त आहार को अपने प्रतिदिन के भोजन में शामिल करें। जैसे-अंडे, ऑलिव ऑयल, अलसी के बीज, टूना और सैलमन फिश, कॉड लिवर ऑयल/कैप्सूल आदि।
  • लहसुन को अपने प्रतिदिन के भोजन में प्रयोग कर, सेवन करें।
  • विटामिन C यक्त आहार को अपने भोजन में शामिल करें। जैसे – संतरा, नींबू, मक्का, रागी, राजमा, भूने चने, पालक आदि।
  • प्रतिदिन भोजन के बाद, एक केला अवश्य खाएं।

इन सभी खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने के साथ-साथ, कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखें। जो इस प्रकार हैं:

  • प्रतिदिन पर्याप्त पानी पीएं। लगभग 7-8 गिलास।
  • 7 से 8 घन्टे अवश्य सोएं। 
  • तनाव से दूर रहें। शांत रहने के लिए, ध्यान (मैडिटेशन) करें।
  • शराब, सिगरेट मादक (नशीले) पदार्थों के सेवन से बचें।

Loading

Rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Top