You are here
Home > स्वास्थ्य टिप्स > सरसों के बीजों के लाभ

सरसों के बीजों के लाभ

sarsonसरसों के बीजों के लाभ | Benefits of mustard seeds | Sarson ke beejon ke labh

आमतौर पर सरसों के बीजों को मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है| ये बीज कई रंगों में पाये जाते हैं| जैसे- पीले, काले तथा भूरे| सरसों के बीज विटामिन A, C तथा K का अच्छा स्त्रोत हैं| इन विटामिनों का योग ही इन्हें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बनाता है| सरसों के बीजों में सेलेनियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होने से साथ-साथ कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, जिंक, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| जिस कारण यह बीज हमें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ सौन्दर्य प्रदान करने में भी सक्षम हैं| सरसों के बीजों तथा इन से प्राप्त तेल का प्रयोग कर हम अपनी कई स्वास्थ्य व सौन्दर्य समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं|

सरसों के बीजों व इससे निर्मित तेल से प्राप्त निम्नलिखित उपाय व लाभ इस प्रकार हैं:

• भूख न लगने की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को, भोजन करने से 30 मिनट पहले पके दूध के साथ सरसों के बीजों का सेवन करने से लाभ होता है|

• सरसों के तेल व बीजों का सेवन करने से दमा रोग में राहत मिलती है|

• सर्दी जुकाम होने पर, सिर में सरसों के तेल की मालिश करने से लाभ होता है|

• प्रतिदिन सरसों के तेल में नमक मिलाकर, मसूड़ों व दाँतों की मालिश करने मात्र से दांत व मसूड़े मज़बूत हो जाते हैं|

• सरसों के तेल में बना भोजन करने से दिल के रोगों में राहत मिलती है| जैसे- दिल का दौरा, निम्न रक्तचाप इत्यादि|

• सरसों के बीजों को दूध के साथ भून कर, पीस लें| इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें| इस पैक से न केवल आपकी रंगत निखरेगी| बल्कि आपकी त्वचा भी मुलायम हो दमक उठेगी|

• सरसों के तेल में आधी मात्रा में नींबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में मालिश करें व 20-25 मिनट बाद बाल शैम्पू से धो दें| इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार दोहराएँ| इससे बालों की सभी समस्याओं में राहत मिलती है|

• सरसों में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर, हमें लम्बे समय तक जवाँ बनाए रखने में सहायक होते हैं|

Loading

Rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

Top